सिवनी दर्पण

भाजपा कार्यालय मे आयोजित परिचय एवं सम्मान कार्यक्रम मे किया सहभागिता

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय में अनेकों आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रातः 11:00 बजे से जन सुनवाई किया। तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पश्चात दोपहर 02:00 बजे से महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित सिवनी विधानसभा के उत्तर मंडल, दक्षिण मंडल , बीजादेवरी मंडल, करकोटी मंडल एवं लखनवाड़ा मंडल का परिचय एवं सम्मान कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल मनोज मर्दन त्रिवेदी जी, डा. अभिजीत चौहान आनंद शर्मा , गोपाल पवमें जी के साथ सहभागिता कर नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम के करकमलों से मां भारती एवं महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवराजसिंह राहंगडाले जी अध्यक्ष उत्तर मंडल, अभिषेक दुबे अध्यक्ष दक्षिण मंडल, रामजी चंद्रवंशी अध्यक्ष करकोटी मंडल, जयदीप ठाकुर जी अध्यक्ष बंडोल मंडल, शंकरलाल उट्टी अध्यक्ष मंडल बीजादेवरी, नीतेश सनोडिया जी अध्यक्ष मंडल लखनवाड़ा सहित पदाधिकारियों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन जी का फूलमालाओं से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88