पिपरिया में हुआ पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन

लालबर्रा जबलपुर दर्पण । मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पिपरिया मे 6 अक्टूबर को महिला एवम बाल विकास लालबर्रा परियोजना अधिकारी श्रीमती रानू शिवहरे एवं पर्यवेक्षक श्रीमती नाजिया खान के मार्गदर्शन मैं पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच रूपचंद मानेश्वर के मुख्यअतिथि एवं उपसरपंच श्रीमती कंचना/जोशीराम नख़ाते,सचिव गोविंदराम हरदे, एएनएम करुणा बिसेन, आशा कार्यकर्ता अनीता कावदे के विशेष अतिथि में प्रारंभ हुआ। जिसमें महिला बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, मौसमी बीमारी के रोकथाम एवं उपचार, गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार की जानकारी सांझा की गई। इसके अलावा पोषण माह की थीम अनुसार ईसीसीई (ECCE) गतिविधि के विषय में समझाइश एवम स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श दिया गया, पुरुष वर्ग को सम्मिलित करते हुए पोषण जागरूकता गतिविधि की। बच्चो में पैकेट फूड के नुकसान के विषय में एवम भोजन में नमक, चीनी, तेल कम करने के विषय में विस्तृत समझाइश दी गई। पोषण प्रदर्शनी का आयोजन केंद्र की हितग्राही महिलाओं द्वारा करवाकर नवाचार किया। ताकि स्थानीय चीजों का उपयोग कर उनमें पोषण की समझ विकसित हो सके। पोषक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। पोषण माह में पंचायत द्वारा तीनो केंद्र हेतु अलमारी, टेबल एवम कुर्सी प्रदान की गई। जिसमे सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीरा अडमे, श्रीमती संगीता सोनवाने, श्रीमती रामेश्वरी पंचेश्वर, श्रीमती रेखा गोले, श्रीमती महिमा खोबरागड़े, एवम आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती अनुसुइया माट्रे, बारुला मेश्राम, और रीता सोनवाने उपस्थित रहे।



