बालाघाट दर्पण

पैक्स समिति बालाघाट में शुरू हुई ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था

बालाघट जबलपुर दर्पण । बालाघाट जिले में किसानों की सुविधा और खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सहकारी समितियों, विपणन संघ के गोदामों, एमपी एग्रो तथा निजी विक्रेताओं द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बालाघाट स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) में किसानों को अब ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण करने की नई व्यवस्था लागू की गई है।कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में समिति कार्यालय में किसानों को ई-टोकन व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विभाग से श्री विकास चौधरी, जिला सहकारी बैंक मुख्यालय से श्री अमरेश परिहार सहित समिति के कर्मचारी जिया लाल लिल्हारे, योगेश डहरवाल एवं खाद विक्रेता खजरे जी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को कंप्यूटर के माध्यम से लाइव ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया समझाई और मौके पर ही डिजिटल टोकन जनरेट कर प्रदर्शित किया। समिति कर्मचारियों ने बताया कि ई-टोकन व्यवस्था लागू होने से किसानों को अब खाद प्राप्त करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। किसान निर्धारित समय पर पहुंचकर आसानी से अपनी आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी।
अधिकारियों ने किसानों को बताया कि नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा वास्तविक जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी। किसानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुविधाजनक और उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं स्थानीय कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88