सिवनी दर्पण

मत्स्य उत्पादक सहकारी समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सिवनी जबलपुर दर्पण । जिला सहकारी संघ मर्यादित, सिवनी के तत्वावधान में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में मत्स्य उत्पादक सहकारी समितियों के सदस्यों एवं संचालकों के लिए नगर स्थित शासकीय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी प्रशिक्षण केंद्र जबलपुर के प्राचार्य व्ही.के. बर्वे रहे। अध्यक्षता सहकारिता विभाग सिवनी के अंकेक्षण अधिकारी एन.डी. कटरे ने की। वहीं मत्स्योद्योग विभाग सिवनी के मत्स्य निरीक्षक श्री रजनीश सिंह कुशराम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एन.डी. कटरे ने सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया, लेखा-जोखा संधारण, पारदर्शिता एवं सफल संचालन के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समितियों का सही संचालन ही सदस्यों को स्थायी लाभ दिला सकता है।
मुख्य अतिथि व्ही.के. बर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सदस्यों को नई गतिविधियों से जुड़कर आय के स्रोत बढ़ाने और संगठित प्रयासों से आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशेष अतिथि रजनीश सिंह कुशराम ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यों को इनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु कई अनुदान एवं प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यशाला में सिवनी विकासखंड की विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सहकारी संघ मर्यादित सिवनी के प्रबंधक पी.के. सूर्यवंशी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88