जबलपुर दर्पण

फेयरवेल के नाम पर पैसे वसूली का आरोप, एनएसयूआई ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज में किया विरोध प्रदर्शन

सिवनी जबलपुर दर्पण(लखनादौन)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय लखनादौन में फेयरवेल कार्यक्रम के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले जाने के आरोप को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संगठन ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति कॉलेज में पहुंचा और फेयरवेल पार्टी आयोजित कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से पैसे जमा करवाए। शुरुआत में छात्रों को बताया गया कि कार्यक्रम कॉलेज परिसर के भीतर ही आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्होंने भरोसा कर राशि जमा कर दी। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम कॉलेज के बाहर किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया।

छात्रों का कहना है कि बिना कॉलेज प्रशासन की आधिकारिक अनुमति के किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कॉलेज के नाम पर पैसे लेना गंभीर मामला है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधि से विद्यार्थियों के साथ आर्थिक और मानसिक रूप से गलत व्यवहार हुआ है।

छात्रों ने सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कॉलेज के बाहर कार्यक्रम आयोजित होने से विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। इसलिए सभी कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन की देखरेख में और महाविद्यालय परिसर के भीतर ही आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

एनएसयूआई ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिन छात्रों से पैसे लिए गए हैं उन्हें राशि वापस दिलाई जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88