जबलपुर दर्पण

‘कठिन जिंदगी बिरहोर की’ फिल्म रिलीज के लिए तैयारझारखंड की धरती पर सजी मार्मिक कहानी

जबलपुर दर्पण । झारखंड की आदिम जनजाति बिरहोरों के जीवन, संघर्ष और सामाजिक यथार्थ को केंद्र में रखकर बनी फिल्म ‘कठिन जिंदगी बिरहोर की’ अब रिलीज के लिए तैयार है। एसीजे एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का निर्माण अजय जायसवाल और शकुंती देवी ने किया है। फिल्म की शूटिंग हजारीबाग, झारखंड के विभिन्न प्राकृतिक और ग्रामीण लोकेशनों पर की गई है, जिससे कहानी को वास्तविक परिवेश मिला है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा यू/ए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
फिल्म की कहानी एक टीवी रिपोर्टर दिव्यांशी पर आधारित है, जो अपनी टीम के साथ बिरहोर समाज के बीच फीचर रिपोर्ट तैयार करने झारखंड पहुंचती है। वहां के रहन-सहन, वेशभूषा और परंपराओं से प्रभावित होकर वह इस समाज के जीवन को करीब से समझने की कोशिश करती है। समाज की युवती पायल उसके इस प्रयास में सहयोग करती है और उसे बिरहोर समुदाय की आंतरिक दुनिया से परिचित कराती है।
कहानी में पारिवारिक द्वंद्व और सत्ता के दुरुपयोग का पहलू भी जुड़ता है। पायल के भाई कुटुंब की मंत्री-पुत्र पंकज से पुरानी दुश्मनी है, जबकि दिव्यांशी कुटुंब के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है। पंकज की काली मंशा और उसकी दबंग छवि घटनाक्रम को तनावपूर्ण बना देती है। आगे की घटनाएं किस दिशा में जाती हैं, यह फिल्म के माध्यम से दर्शकों के सामने आएगा।
फिल्म का निर्देशन स्वयं निर्माता अजय जायसवाल ने किया है। एसोसिएट डायरेक्टर अनिल झा, डीओपी राज ठाकुर और संपादन का कार्य श्री प्रकाश झा ने संभाला है। फिल्म की स्क्रिप्ट कशिश कुशवाहा और श्री राम पांडे ने लिखा है, जबकि गीत और संगीत अशोक घायल ने दिया है।
फिल्म में पवन जायसवाल, आर्यन कुमार, रोहिणी यादव, रजनी मेहता, सुजैल खान, मुकेश चंदेल, संजीव शर्मा, राजमोहन, संचित, निर्मल, राबिया खान, अनिल झा और जीवन सहित अनेक क्षेत्रीय कलाकारों ने अभिनय किया है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म में अधिकतर स्थानीय कलाकारों को अवसर देकर बिरहोर समाज की वास्तविकता को सजीव रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
फिल्म के पीआरओ वरिष्ठ प्रचारक समरजीत हैं।
आदिवासी जीवन की कठिनाइयों, सामाजिक संघर्ष और सशक्त संदेश को दर्शाती यह फिल्म शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। दर्शकों को एक संवेदनशील, यथार्थवादी और रोमांचक सिनेमाई अनुभव का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88