जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रविदास पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी), जबलपुर के हिंदी विभाग द्वारा संत रविदास जयंती के सुअवसर पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथि महोदय डॉ. श्रीकृष्ण तिवारी, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, शासकीय श्यामसुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा, म. प्र. ने अपने संदेश में कहा कि “संत रविदास की शिक्षाएँ अत्यंत उत्कृष्ट और प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा हम आज भी प्रेरणा और मागदर्शन प्राप्त करते हैं। वे एक युगपुरुष थे।” कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. विश्वास पटेल, पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र एवं पूर्व परीक्षा उप-नियंत्रक, संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी) के व्याख्यान का सार इस प्रकार था “संत रविदास सामाजिक सद्भाव और एकता के पक्षधर थे। उन्होंने अपनी कथनी और करनी के माध्यम से जन साधारण को आपसी प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष ने डॉ. रामेन्द्र प्रसाद ओझा ने संत रविदास को सामाजिक समरसता का प्रबल पक्षधर बताया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासु के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रीना थॉमस, सुश्री मानशी राय, श्री मयंक प्रकाश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88