पेड़ है तो कल है संदेश देते हुऐ वी शाइन फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

जबलपुर दर्पण। पेड़ है तो कल है संदेश देते हुऐ वी शाइन फाउंडेशन द्वारा 75 पौधों का वृक्षारोपण बरगी के पास कालादेही वन क्षेत्र में किया, वी शाईन फाउंडेशन की अध्यक्ष वैशाली धारिया के संरक्षण में कार्यक्रम का संचालन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे रेंजर वर्षा बिसेन, रेंजर एस के अशोक शामिल हुए तथा वन परीक्षेत्र के कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। संस्था की अध्यक्ष द्वारा आभार प्रकट करते हुए स्मृति चिन्ह दिया गया। इस कार्यक्रम में भारती अशोक, नमिता शर्मा, वंदना गायकवाड़, आकांक्षा सोनकर, विभा तिवारी, मंजीत, राखी, उषा, श्वेता, सुशीला, कल्पना तथा आस्था दीक्षित साथ ही साथ नन्हे बच्चे उन्नति , राशि, वेदांत, अविका भी शामिल हुये।



