जबलपुर दर्पण

गुरुनानक जयंती पर शुरू हुए आयोजन

जबलपुर दर्पण । श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विविध आयोजन शुरू हो गए हैं। आज भोर बेला में गुरुद्वारा मढ़ाताल से प्रभात फेरी निकाली गई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 51 श्रृंखलाबद्ध श्री अखण्ड पाठ संपन्न हुए । इस दौरान रागी जत्था भाई नरेंदर सिंह एवं साजिंदे साथियों ने गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश किया। सिख समाज के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष नगर कीर्तन का रूट बदला जा रहा है। आगामी 2 नवम्बर को यह नगर कीर्तन अपने 75 वर्ष पुराने रूट के अनुसार सिविक सेंटर स्थित माता गुजरी महिला महाविद्यालय मैदान से अपराह्न 3 बजे आरंभ होकर क्रमशः मालवीय चौक, करमचंद चौक, ओमती, बड़ा फव्वारा, सुपर मार्केट होता हुआ संध्या बेला में गुरुद्वारा मढ़ाताल में समाप्त होगा । पश्चात रात्रि 8 बजे तक कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। कोरोना के बाद विगत 5 वर्षों से यह नगर कीर्तन गोरखपुर बाजार, शास्त्रीपुल, तीन पत्ती और मालवीय चौक रूट पर निकाला जा रहा था । इसके पूर्व 31 अक्टूबर को निशान साहिब की कार सेवा की जाएगी । 5 नवम्बर को सदर स्थित गैरीसन मैदान में धूमधाम से गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी जिसमें देश के विख्यात रागी जत्थे और विद्वतजन शिरकत करेंगे। रविवार को मढ़ाताल में संपन्न बैठक में वृहत आयोजनों के क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जत्थेदार कुलदीप सिंह बंसल, प्रधान साहब प्रताप सिंह विरदी, महा सचिव सुखविंदर सिंह रील, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सेहमी, अवतार सिंह बांगा, जतिंदर सिंह सैनी, अमनदीप सिंह विरदी, प्रबंधक एम. एस. नागी, रजिंदर सिंह धंजल, सुरिंदर सिंह अहलूवालिया एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। गुरुद्वारा बेस्टलैंड खमरिया में भी गुरुनानक जयंती पर कार्यक्रम शुरू हो गए हैं । नगर के विभिन्न गुरुद्वारों से एक सप्ताह तक लगातार प्रभात फेरियां निकाली जायेंगी। प्रबंधक कमेटी द्वारा साध संगत से उपस्थिति एवं सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88