नये स्टार्टअप ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स की लगाई प्रदर्शनी

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा से जवाहर राबी के तहत स्टार्टअप कार्पोरेट इंटरफेस का आयोजन एवं रफ्तार एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यअतिथि गौरा दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर फिनिक्स पोल्ट्री प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर ने किया। आपने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आप सभी युवा एवं महिला स्टार्टअप उद्यमी को देखकर मुझे भी ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हो रही है। आप सभी से मैं एक ही बात कहना चाहती हूं, कि आप अपने कार्य क्षेत्र में सही दिशा एवं फोकस के साथ कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदमों को चूमेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. कौतू, संचालक अनुसंधान सेवायें ने कहा कि, कृषि का क्षेत्र, असीम संभावनाओं का केंद्र बिंदु है। स्टार्टअप क्रांति द्वारा आम व्यक्ति के आइडिया को कार्य रूप में परणीत करना अब आसान हुआ है। वर्तमान में हमारे नए युवा स्टार्टअप प्रारंभ कर रहे हैं, आप सभी लोगों से मेरा एक अनुरोध है, कि हमारे पूर्वजों की धरोहर पुरानी फसलों की किस्में, बीजों का संरक्षण-संवर्धन एवं उनको जीआई टैग दिलवाने के साथ ही, क्षेत्र विशेष को उसका लाभ प्राप्त हो सके। इस हेतु बाजार प्रदान करने की महती आवश्यकता है,कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हिरसा वर्मा सोशल एंटरप्राइज देहरादून रही। आपने अनुभव साझा करते हुये पॉवर प्वॉइंट के माध्यम से बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूूं, इसी विश्वविद्यालय की ही देन है। मैने मशरूम की खेती को लाभ का धंधा बनाया है, मशरूम की खेती करके, बहुत ही उन्नति और प्रगति कृषि के क्षेत्र में की है। इसके पश्चात सभी स्टार्टअप्स को 60 दिवसीय प्रशिक्षण के कम्पलीट करने के बाद श्री मोटवानी और डॉ. जी. के, कौतू द्वारा प्रामण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप द्वारा प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी के संबंध में भी अपने परिचय के साथ अनुभव साझा किये गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपमा वर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मोनी थॉमस ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतू, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के संचालक डॉ. एस. बी. नाहटकर, प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मोनी थॉमस, डॉ. अनुभा उपाध्याय, डॉ. अल्पना शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. शेखर सिंह बघेल सहित समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। जवाहर राबी की मैनेजर लवीना शर्मा, असि. मैनेजर लक्ष्मी सिंह, बिजनिस एसोसिएट दीपक पॉल,जय वर्मा, दीपांशु पटेल, लवकेश पटेल सहित आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।



