इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी में शामिल हुए एनसीपी एवं एएपी पार्टी के पदाधिकारी

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए । आज आम आदमी पार्टी के नेता सचिन गुप्ता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस जिला दमोह के जिलाध्यक्ष धरमरूच पटेल तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति शशि बघेल, महेन्द्र दाहिया (हटा) व अजय मिश्रा प्रदेश महामंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस (छतरपुर) एवं हटा विधानसभा क्षेत्र के व पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की सदयता ग्रहण की । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप सबका म.प्र. के नये विकल्प और म.प्र. की नई शक्ति और नई पहचान में आपका स्वागत है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने सचिन गुप्ता को जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एवं श्रीमति कौशिल्या दहायत को हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी घोषित किया । इसके साथ ही चन्द्रपाल सिंह यादव पिछोर विधानसभा, सतेन्द्र सिंह गुर्जर मुरैना विधानसभा से विधायक प्रत्याशी होगें। इसके साथ ही धरमरूच पटेल को इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का दमोह का जिलाध्यक्ष व श्रीमति शशि बघेल को महिला शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर लटोरी पटेल, बलराम राजपूत, आशाराम गौंड, ममता अठया, सतेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश कुशवाहा, गोविंद गुप्ता, संदीप अवस्थी, कमलेश पटेल, क्रांति अहिरवाल आदि उपस्थित थे।



