नगर निगम में एम आईसी सदस्य के लिए पांच नामों पर बनी सहमति

महापौर ने पांच एम आईसी सदस्यों का किया गठन
जबलपुर दर्पण। नगर निगम में एम आईसी सदस्य के लिए मची खींचतान के बीच महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पांच एम आईसी सदस्य का गठन किया है। शेष पांच नामों का गठन बाद में किया जायेगा। नगर सरकार के परिवर्तन के बाद मेयर इन काउंसिल ( एम आईसी सदस्य) को लेकर पिछले कई दिनों से खींचतान जारी है। लेकिन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मंगलवार को 10 में से 5 सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया। नई एम आईसी में शामिल सदस्य में पूर्व मंत्री व विधायक और बीजेपी के पदाधिकारियों को जगह दी गई है। पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के पुत्र को भी शामिल किया है।जिनके नाम हैं उनके विभाग है डॉ सुभाष तिवारी सामान्य प्रशासन एवं राजस्व, दामोदर सोनी जल कार्य व शहरी गरीबी, विवेक राम सोनकर लोकनिर्माण उद्यान व सूचना प्रौद्योगिकी, अंशुल राघवेन्द्र यादव वित्त लेखा , विद्युत व यांत्रिकी विभाग, रजनी कैलाश साहू को स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन व यातायात परिवहन विभाग।
महापौर ने बताया कि सभी नवनियुक्त एम आईसी सदस्यों के साथ मिलकर शहर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। विकास के कार्य लगातार होते रहेंगे। शहर विकास के की तस्वीर बदल दी जाएगी।



