मोटर कार एवं धान से लोड़ टैक्टर ट्राली नेशनल हाईवे 30 पर भिड़े

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे सड़क मार्ग में बुधवार की दोपहर 1:15 बजे के दौरान कटनी से जबलपुर की ओर जा रही मोटर कार एम पी 20 जैड एक्स 4910 एवं धान से लोड़ टैक्टर ट्रॉली को पीछे आ रहीं कार भीड़ गई। इस हादसे में 5 लोग कार में सवार थे। जो जबलपुर किसी कार्य के लिए जा रहे थे। ये तो भला हो ईश्वर का जो कार का एयर बैग खुल गया और उन सभी को मामूली चोटे आई। वहीं धान की ट्रॉली पलटने से धान पूरी सड़क मार्ग के बीच गिर गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही थाना सिहोरा पुलिस को लगी तत्कालीन बिना देर किए डायल 112 एवं नायब तहसीलदार जगभान उईके ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और घायलों का हालचाल पूछते हुए उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया।
हो सकता था बड़ा हादसा – घटना के समय नेशनल हाईव 30 के समीप 1000 मीटर की दूरी पर परिवहन विभाग मौजूद रहा और जब ये हादसा हुआ तो वहां से कही और निकल गए।
इस दौरान मोटर चालक और ट्रैक्टर चालक दोनों ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने सिहोरा थाना पहुंच गये।
खबर लिखे जाने तक गाड़ी और ट्रैक्टर वहीं पर पड़े हुए थे।



