दो विभागों से मानदेय लेकर धोखाधड़ी—सरपंच अरविंद पटेल दोषी, शिक्षा विभाग ने जांच कर कमेटी गठित की ग्रामीणों ने लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर दर्पण मझौली । जबलपुर जिले के विकासखंड मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत दोहतरा में सरपंच अरविंद पटेल पर दो विभागों से मानदेय लेकर धोखाधड़ी करने का मामला गंभीर रूप ले चुका है। ग्रामीणों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच कर कमेटी गठित की, जिसकी रिपोर्ट में सरपंच दोषी पाया गया है। जांच में क्या सामने आया?अरविंद पटेल शासकीय हाई स्कूल अभाना में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ थे।
इसी दौरान वे ग्राम पंचायत दोहतरा के सरपंच भी रहे और दोनों विभागों से मानदेय प्राप्त करते रहे।ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर विभाग को गुमराह किया गया।जांच समिति ने इसे दोहरा मानदेय और शासन के साथ धोखाधड़ी माना। ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरपंच की जगह कोई दूसरा योग्य अभ्यर्थी अतिथि शिक्षक के रूप में रखा जाता,तो उसके परिवार का भरण-पोषण चलता, लेकिन सरपंच ने दूसरे व्यक्ति का हक मारकर गलत किया है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कुछ स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता कई महीनों तक चलती रही। यदि समय पर निगरानी होती तो ऐसी धोखाधड़ी सम्भव ही नहीं थी।” कार्रवाई की अनुशंसा जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर जबलपुर को भेजते हुए सरपंच के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।ग्रामीण अब प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि—इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाए।



