अपने घर व अपनों से दूर रह रहे बच्चों के साथ मनाया होली का पर्व

छतरपुर। छत्रसाल चैक में गांधी आश्रम स्थित सत्यशोधन आश्रम (आश्रय गृह) में रह रहे बच्चों के साथ भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरजा पाटकर ने अपने साथियों के साथ होली का त्यौहार मनाया एवं खुशियां बांटी
जहां एक और पूरा नगर होली का पर्व अपने घर खेत फार्महाउस मैं मना रहा था वहीं दूसरी ओर अपने घर एवं अपनों से दूर रह रहे बच्चों के साथ होली का पर्व मनाने के लिए गिरजा पाटकर सत्यशोधन आश्रम (आश्रय गृह) पहुँचे ओर वहां रह रहे सभी 49 बच्चों से मिले और सभी को रंग गुलाल पिचकारी मुखोटे टोपी मिठाई भेंट की ओर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी
जिससे आश्रम के सभी बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे
भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष पाटकार ने कहा कि मुझे इन बच्चों के साथ होली का पर्व मना कर बहुत अच्छा लगा उन्होंने न सिर्फ उन सभी बच्चों को होली की सामग्री भेंट की बल्कि बच्चों को अपने हाथों से गुलाल लगाया मिष्ठान खिलाया साथ होली के पर्व की खुशियां भी बांटी और उनके साथ होली खेली
इस मौके पर उपस्थित आश्रम के संचालक देवेंद्र भंडारी ने कहा कि गिरजा पाटकर हर वर्ष आते है इस वर्ष भी आश्रम में आकर इन बच्चों की खुशियों को दुगुना किया है और सभी बच्चे बहुत खुश हैं उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर गिरजा पाटकार ने आश्रम में रह रहे सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनको हर समय मदद का भरोसा दिलाया
इस अवसर पर गायत्री सरोवर समिति के महेंद्र अग्रवाल प्रद्युम्न गुप्ता अजय गुप्ता कैलाश वर्मा नारायण कुशवाहा भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला मंत्री प्रेम सिंह एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद सैनी नरेंद्र निगम भूपेंद्र बुन्देला सहित अन्य लोग मौजूद रहे



