बेलखेड़ा थाना अंतर्गत अन्नपूर्णा ढाबा के पास:खेत से वापिस आ रहे किसान को फार्चनुर सवार ने मारी टक्कर,किसान की दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार नटवारा अस्पताल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को गोविन्द पटैल ने बताया कि उसके बड़े पिता के लड़के मातबर पटैल उम्र 44 वर्ष निवासी कुसली खेती का काम करने करहैया हार आये थे घर वापस जाते समय एन एच 45 रोड पर अन्नपूर्णा ढाबा के पास फार्चनुर गाड़ी क्र एमपी20-सीबी-0008 के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुये मातबर पटैल की मोटर सायकल में जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण मातबर को हाथ पैर सिर एवं शरीर मेें चोटें आने से मातबर पटैल की मृत्यु हो गई। वही रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण फार्चनुर में सवार लोगों को भी गंभीर चोटे आने के कारण सभी का इलाज चल रहा है। वही कार के समय रहते एयरबैग खुलने से सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



