जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण व राष्ट्रगान

ये पाक हवाओ को बताये रखना,
रोशनी होगी चिरागो से जलाए रखना।
लहू देकर जिसकी हीफाज़त हमने की,
ऐसे तिरंगे को हमेशा बसाये रखना
दिल में बसाये रखना!
जबलपुर दर्पण। वी.शाईन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति वैशाली धारिया जी ने 77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल स्कूल, प्राथमिक शाला, गढ़ाफाटक मे ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। स्कूल के नन्हें बच्चो ने देशभक्ति के गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमे स्कूल के शिक्षकगण एवं मुख्य अथिति वी. शाईन की अध्यक्ष वैशाली धारिया जी रही एवं एनजीओ के सदस्य आस्था दिक्षित, वन्दना गायकवाढ़, कल्पना वासनिक, विभा तिवारी, उषा तोमर, सुशीला वामने, मीना खापर्डे ,मंजीत जी, वैशाली जौहरी, रचना चौधरी, एडवोकेट मौसीन वाली आदि सदस्य उपस्थित रहे।



