जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता अभियान में व्यापारियों और आम नागरिकों की हो भागीदारी

जबलपुर दर्पण। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान 2023 के संदेशों को जन-जन तक पहुॅंचाने एवं सभी सम्मानीय नागरिकों की भागीदारी के लिए शहर भर में व्यापक रूप से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के संबंध में निगमायुक्त वशिष्ठ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शहर को उत्कृष्ट स्थान पाने के लिए शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इसी क्रम में आज संभाग क्रमांक 6 के हितकारिणी चिल्ड्रेन अकैडमी स्कूल के शिक्षकों, छात्राओं, एन.सी.सी. छात्रों कल्याणयु विकास समिति, श्रीधरा फाउंडेशन, पी.एम.पी. एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों के साथ मिलकर हितकारिणी स्कूल से छोटा फुहारा होते हुए दमोहनाका तक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान के माध्यम से व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और बच्चों द्वारा स्वच्छता संबंधित नारे लागए गए साथ ही व्यापारियों को संस्थाओं द्वारा कपड़े के थैले बांटे गए इस अभियान में स्कूल प्रिंसिपल ज्योत्स्ना दीक्षित, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन यादव, अतुल रैकवार, सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक अमन चौरासिया, एच.एम.एस. से मोहित पटेल, कल्याणयु विकास समिति से चेतन, निर्मित, आर्जव, श्रीधर फाउंडेशन से अभिषेक, पी.एम.पी. एसोसिएशन से डॉ. चंद्रेश, मकसूद चिस्ती, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88