सुदर्शन समाज महासंघ पदाधिकारीगण लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में बस्ती बस्ती जाकर करेंगे जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ 1213 के द्वारा कैंट विधानसभा रांझी भगत सिंह मंडल में भाजपा सांसद प्रत्याशी श्री आशीष दुबे जी के लिए मंच लगाकर कैंट के विधायक माननीय अशोक रोहिणी जी एवं सुदर्शन समाज के समस्त पदाधिकारियों ने किया स्वागत वंदन अभिनंदन,कार्यक्रम के दौरान भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर ने बताया कि संपूर्ण सुदर्शन समाज भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए उन्हें भारी बहुमतों से विजय दिलवाने के लिए संकल्पित है कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रसादी लाल बिरहा , प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चौहटेल , राष्ट्रीय सचिव पप्पू ग्रानीया,सुदर्शन समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जागेश समुंद्रे श्याम नारायण बिरहा , प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर, रामकिशन हाटे ,टेकचंद अधिकार, मनोहर राना ,सूरज समुद्रे, धामू छापेलकर, विनय राठौर ,लकी मलिक, राजेंद्र लालपुरी एवं सुदर्शन समाज के सभी वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


