दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन आज

जबलपुर दर्पण । सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तरूणा निपसैया एवं योजना प्रभारी इन्द्रकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र, घमापुर, बाई का बगीचा में दिव्यांगजनो (40 प्रतिशत से अधिक) एवं वृद्धजनों (60 वर्ष या उससे अधिक) हेतु सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन सुबह 10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक किया गया है, जिन भी दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण की आवश्यकता है, शिविर में उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन अनिवार्य रूप कराएॅं। इसके लिए दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों को शिविर में अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जिसमें समग्र आई.डी., आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो), आय प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो), दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पेंशन स्वीकृति आदेश आदि लाना होगा।



