जबलपुर दर्पण

निगमायुक्त ने की विकास कार्यो की समीक्षा

जबलपुर दर्पण । निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को दिये गए समय सीमा में पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने दो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स नर्मदा प्रसादम और परिषद हॉल के निर्माण को लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में बताया कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाये, जिससे कार्यो में गति आ सके। समीक्षा बैठक में शहर को व्यवस्थित करने के लिए निगमायुक्त ने अमृत योजना और अन्य जल प्रदायों के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि गर्मियों से पहले सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। मुख्य चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर की लाइटिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर के सभी प्रवेश मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा के दौरान सफाई व्यवस्था को भी और प्रभावी बनाने और सभी सफाई ठेकेदारों, अधिकारियों को सुबह 2 घंटे भ्रमण कर सफाई कराने के निर्देश दिये। बैठक में निगमायुक्त ने निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया तथा राजस्व अमले को वसूली अभियान को और सख्ती के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88