मुस्लिम युवक ने ब्राह्मण पंकज मिश्रा को किया रक्तदान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के किसलपुरी निवासी ब्राह्मण बीमार पंकज मिश्रा को रक्त की काफी कमी हो गई थी, जिससे पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि पीड़ित के शरीर में केवल 3% खून की मात्रा ही उपलब्ध थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगने के बाद जिला मुख्यालय निवासी मुस्लिम युवक मुवीन खान जिला अस्पताल पहुंचे और बी पॉजिटिव ब्लड का डोनेट हुए ब्राह्मण बीमार पंकज मिश्रा की जान बचाने मैं योगदान निभाया। मुस्लिम युवक के द्वारा ब्राह्मण के लिए किए गए रक्तदान के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है, लोगों ने मुस्लिम युवक के द्वारा किए गए रक्तदान की बखूबी सराहना कर रहे हैं।


