जबलपुर दर्पण

हरि नाम संकीर्तन में है युवाओं का बड़ा उत्साह

जबलपुर दर्पण । नाम संकीर्तन से जहां ह्रदय में वास करने वाले प्रभु की आराधना होती है वहीं दूसरी ओर समाज और संस्कृति से युवाओं को जोड़कर भक्ति मार्ग से जुड़ने का मौका मिल जाता है। संकीर्तन में हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे राम राम रामा,होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा, राम राम राम रामा जय सीतारामा । राधे राधे गोविन्द गोविन्द राधे, आज ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेलन आयो नंदलाल राधा संग सखियों से, सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, गोपाला गोपाला गोपाला मुरली मनोहर नंदलाला हरिनाम संकीर्तन करते रसिक भक्त वृंद, छतों अटारियों से पुष्प वर्षा करती महिलाएं, आरती उतार कर लड्डू गोपाल, श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने फूलों की होली के साथ श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव में श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल मिलौनीगंज,श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल की संकीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोलक मंजीरे झांझ के साथ नाचते गाते हुए,हरिनाम जाप करते गली गली सनातन संस्कृति की अलख जगाते हुए सुबह सुबह 6 बजे से गोपाल बाग, दीक्षित पुरा, चेरीताल, सहित दमोह नाका की गलियों में प्रभात फेरी निकली गई ।
रथ पर सवार भगवान श्री लड्डू गोपाल विग्रह का जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती,स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।
हरिनाम संकीर्तन यात्रा में संतोष अग्रहरि, सत्य प्रकाश सराफ, अभिनव उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, खुशाल कक्का, अंकुर अग्रहरि, दीपक सोनी, उमेश अग्रहरि, अनिल रैकवार,
डॉ सुधीर स्वामी,पवन साहू,श्याम गुप्ता, नवदीप पटवा, अमर सिंह ठाकुर, ,विध्येश भापकर ,सुधांशु परेता ,सुरेन्द्र पांडे ब्रजेश अग्रहरि, अनमोल यादव,रंजीत राय, अनिल आचार्य, अनिल रैकवार, मनोज सेन , सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त की उपस्थिति रही।
श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर आज 2-03-26 को दोपहर 4 बजे से श्री गोपाललाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल से मिलौनीगंज से होते हुए बडा फुहारा, पान दरीबा, दीक्षित पुरा से तमरहाई से कटरा वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में शोभायात्रा का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88