जबलपुर दर्पण
देवकी पटेल अभा कांग्रेस ओबीसी विभाग की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त

जबलपुर दर्पण । जबलपुर की छात्र नेत्री, एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा सचिव जितेंद्र बघेल तथा सुभाषिनी यादव की अनुशंसा पर की गई, जो की जबलपुर के लिये अत्यंत गौरव का विषय है।



