‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के तहत जबलपुर में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे दिनॉक 20-7-26़़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ (भा.पु.से.), द्वारा राईट टाउन स्टेडियम में स्कूली बच्चों को ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता अभियान के बारे मे विस्तार से बताते हुये नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुये मादक पदार्थों तथा तंबाकू उत्पादों के सेवन से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी। नशे से होने वाली बीमारियों, आर्थिक नुकसान तथा पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही स्वयं को नशे से दूर रखने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
इसके साथ ही सभी को नशे से दूरी हेतु शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर तथा कोतवाली संभाग के अंधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षकगण तथा स्कूलो के बच्चे उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला जबलपुर के समस्त थानों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम/रैली आदि आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है-
थाना कैंट अंतर्गत जबलपुर पुलिस एवं सदर व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में सी एस पी उदय भान बागऱी थाना प्रभारी कैंट पुष्पेंद्र पटले, सदर व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश केसवानी, डॉ. अजय वाधवानी , सुन्दर अग्रवाल, संजय जैन, सतीश अग्रवाल, अमरचंद बावरिया, ज्ञानचंद गुप्ता ,एड आशीष त्रिपाठी, वेद महावर, डॉ. ऋषि बावरिया, पंकज गुप्ता, सर्वेश बावरिया, बबलू भैया, रमन अग्रवाल, पुष्पेंद्र महाराज, नरवात गुप्ता, हीरा भैया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज, परिवार, व्यापारियों और पुलिस प्रशासन को मिलकर सतत जागरूकता अभियान चलाना होगा। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। थाना हनुमानतल क्षेत्र अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत हड्डी गोदाम मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। थाना मझगवॉ अंतर्गतं टिकरिया माइंस फैक्ट्री में जाकर कार्यक्रम किया गया फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में सबको अवगत कराया गया श्रमिकों की संख्या करीब 100 की उपस्थिति रही होगी। थाना चरगवा में नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0 के तहत उमरिया डुमरिया फैक्टरी ने मजदूरों एवं कर्मचारियों। को नशे के दुष्परिणाम के बारे में तथा नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया । थाना पाटन में नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत यात्री प्रतीक्षालय पाटन में स्कूल के बच्चों एवं आमजनों के साथ मानव श्रंखला बनाकर आम लोगो को नशे के दुष्परिणाम के बारे में तथा नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया गया।थाना सिहोरा अस्तर्गत सरस्वती स्कूल सिहोरा में माननीय मजिस्ट्रेट महोदय श्री अजय उइके सर की उपस्थिति में विधिक साक्षरता अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई। थाना खमरिया अंतर्गत मिडिल स्कूल ग्राम सुंदरपुर में नशे से दूरी 2.0 कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों कि मानव श्रृंखला बनाई गई एवं रैली निकालकर नशे के दुष्परिणाम बताकर लोगों को जागरूक किया गया ।
थाना ग्वारीघाट अंर्तगत नुक्कड नाटक आयोजित कर जन सामान्य को जागरूक किया गया।



