जबलपुर दर्पण

मशीन वाले बाबा की दरगाह में अकीदत के साथ उर्स शरीफ सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । घंटाघर स्थित हज़रत सआदत हुसैन नक्शबंदी “मशीन वाले बाबा” की दरगाह में सालाना उर्स शरीफ अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी दी, चादर पेश की और नज़रो-नियाज़ पेश की। पूरी रात दरगाह शरीफ में जायरीनों का हुजूम लगा रहा। उर्स के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से सजी हुई चादर शरीफ के जुलूस दरगाह पहुंचे। बैंड-बाजों और शहनाई पर बज रही नातिया एवं मनकबती धुनों ने माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। इस अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। नमाज़-ए-अस्र के बाद शाही संदल और चादर शरीफ मज़ार-ए-अक़दस पर पेश कर गुलपोशी की गई। इसके बाद मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं तथा अकीदतमंदों में तबर्रुक तकसीम किया गया। रात्रि में महफ़िल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें नात-ओ-मनकबत पेश की गईं। नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद कुल शरीफ की नियाज़ के साथ उर्स शरीफ का समापन हुआ। दरगाह शरीफ के खादिम हाजी मुहम्मद शफी ने उर्स में शिरकत करने वाले सभी अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88