जबलपुर दर्पण

दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शाहपुरा के पावला तिराहे पर लगाया जाम, एनएच-45 पर वाहनों की लंबी कतार

जबलपुर दर्पण । जिले के शाहपुरा स्थित पावला तिराहे पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि एक दिन पहले इसी मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88