जबलपुर दर्पण

नाला नालियों में जमा हो रहा कचरा और गंदा पानी महीनों से नहीं की जा रही सफाई

पांढुर्णा जबलपुर दर्पण । नगर में नालियों की सफाई को लेकर वार्डों की स्थिति खराब बनी हुई है। नाले नालियां कचरा से बंद पड़ी है जिसकी दुर्गंध मोहल्लों के साथ दुकानदारों व घरों में पहुंच रही है। वहां पर महीनों नालो की सफाई नहीं की जा रही है। अगर बिना प्लानिंग से नालियों और नालों की सफाई की गई तो आगामी दिनों की बारिश के पानी से सड़कों पर भरना तय हो जाएगा। वैसे तो स्वच्छ भारत निर्माण के सपनों को चकना चूर करने के लिए जितने जिम्मेदार अधिकारी हैं, उतना ही आम जन भी। नगर पालिका द्वारा शहर में यूं तो हर दिन सफाई की जाती हैं, यहां के सफाईकर्मी पसीना बहाकर सड़कों से लेकर नालियां तक साफ करते दिखाई दे जाते हैं। बावजूद शहर में व्यवस्थित ढंग से नालियों का निर्माण न होने, नालियों पर कब्जा होने और आमजन द्वारा नालो, नालियों में ही कचरा फेंक देने के कारण शहर में कई जगह नालियों में कचरा भरा पड़ा है। इसके कारण नालियों में पानी भी जमा हो गया है। जिसमें मच्छर-कीटाणु पनप रहे हैं। नगर वासी बीमारी का कारण बन सकते हैं।

कई स्थानों पर आमजन द्वारा नालियों में कचरा फेंकने से व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है तो कुछ क्षेत्रों में दुकानदारों व घरों के बाहर अवैध कब्जा कर नाली ढकने के कारण भी स्थिति बिगड़ी है। नालियों को ढंक दिए जाने से इनकी नियमित सफाई नही हो पाती, जिसके कारण नालियों में कचरा जमा हो जाता है। जहां सफाई कार्य में नगर पालिका की ओर से लापरवाही सामने आ रही है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नपा द्वारा ध्यान नही देने से सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। नगर के बीचोबीच प्रवाहित होने वाली दोनों नदियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नपा ना तो इस नदियों में सफाई करवा तो ना ही कीटाणु नाशक दवाइयों का छिड़काव करवाती है, जब कि नगर पालिका द्वारा नगर के समस्त वार्डो की निकासी नालियों को नदियों में डाल कर मलमूत्र का गंदा पानी प्रवाहित करने का कार्य करवा रही है।जिसके चलते नदि, नालों में गंदे पानी के ठहराव के चलते नदी के आसपास वाले वार्ड जैसे हनुमंती, गणेश, वसई, भवानी, अम्बा, राधाकृष्ण, गणेश, जाटबा, तिलक वार्डो के निवासियो को रात्र होते ही अपना घर बन रख चार दीवारी के अंदर रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

नगर पालिका कितनी जिम्मेदार:- पांढुरना नगर के वार्डो की निकासी नालियां नियमित सफाई नहीं होने और नगर के बीच प्रवाहित नदियों में गंदगी के अंबार के चलते वार्डो में मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है, जिससे जनता परेशान है, जनता की माने तो हमारे मूलभूत सुविधा और सुरक्षा हेतु हमारे द्वारा वार्ड से प्रतिनिधि चुनकर नगर पालिका भेजते है, ताकि हम मूलभूत सुविधा हेतु बार बार नगर पालिका की चौखट पर न जाना पड़े, आज की स्थिति में हमारे नगर का प्रत्येक वार्डवासी गंदगी और मूलभूत सुविधा प्राप्त नही होने से परेशान नजर आ रहा है, नगर पालिका द्वारा आये दिन पाइपलाइन विस्तार के नाम पर जगह जगह गढ़े खोद देती है, ओर सालों साल गड्डो की मरम्मत नही होती, उसी प्रकार नदी नालों में गंदगी का अंबार है, नालियो की सफाई नहीं हो रही, ओर ना ही फगिग मशीन का उपयोग हो रहा, नालियों ना कीटाणु नाशक दवाइयों का उपयोग हो रहा आखिर नगर पालिका में बैठे जनप्रतिनिधी जनता की समस्या पर मौन क्यों है, यह जनता का प्रमुख प्रश्न बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88