बिगड़ी मेरी बना दे मैहर की शारदा….

जबलपुर दर्पण। कितने रूप तुम्हार भवानी मैया…, दुर्गा मैया के दीवाने दोऊ नैन…, बिगड़ी मेरी बना दे मैहर की शारदा…, जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने भाव विभोर कर दिया। मौका था श्री जानकी रमण महाविद्यालय में नवरात्रि पर्व पर लोकसुधा संगीत गुरुकुल व इन्द्र लोक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित देवी गीतों की संगीत सभा आयोजन किया गया। जहां कलाकारो ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित संपूर्ण तिवारी रहे। अध्यक्षता डॉ.अभिजात कृष्ण तिरपाठी ने की। इस मौके पर अतिथि राजेश दुबे, साधना शुक्ला, भारती शुक्ला, भी शामिल रही। कार्यक्रम में गायक कलाकार पंडित रूद्र दत्त दुबे, डॉ बैजनाथ गौतम, डाक्टर शिप्रा सुल्लेरे,डां प्रकाश तिवारी, सौम्या मिश्र तिरपाठी, अर्चना गोस्वामी, शिवानी राजपूत रहीं।साथ ही संगत परशुराम पटैल, सुरेश पाठक, और धरमू मिलोदिया ने की।



