मुस्लिम इस्लाह कमेटी ने ईद-उल-फित्र के शांतिपूर्ण आयोजन पर जताया आभार
जबलपुर दर्पण। मुस्लिम इस्लाह कमेटी ने ईद-उल-फित्र के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, प्रेस प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। कमेटी ने शहर में कौमी एकता और भाईचारे के अनुपम उदाहरण की सराहना की। मुस्लिम इस्लाह कमेटी के हाजी क़दीर सोनी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी,पप्पू वसीम खान, मतीन अंसारी, हाजी मुईन खान, अयाज़ राईन, मुबारक अली क़ादरी, सैय्यद क़ादिर अली क़ादरी, याकूब अंसारी, बाबा रिज़वान, अशरफ़ मंसूरी, शमीम अंसारी गुड्डु, शादाब अंसारी, जवाहर क़ादरी, आदि सदस्यों ने संयुक्त रूप से यह आभार व्यक्त किया। कमेटी ने विशेष रूप से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ईद-उल-फित्र के दौरान आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कमेटी ने प्रेस प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी विशेष धन्यवाद दिया। मीडिया ने पर्व से संबंधित सटीक जानकारी प्रसारित कर शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शहर के सभी निवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जबलपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब का ही परिणाम है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद-उल-फित्र का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ, जो संस्कारधानी की पहचान को दर्शाता है।



