जबलपुर दर्पण

जबलपुर में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार एवं प्रकरण दबाने के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जबलपुर दर्पण । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) जबलपुर के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने मध्यप्रदेश शासन का ध्यान एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील मामले की ओर आकर्षित करते हुए उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या छात्रावास, राइट टाउन, जबलपुर से संबंधित है, जहां छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका द्वारा दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग तथा बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर शिकायतें उठाई हैं। इस संबंध में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन संभागीय आयुक्त जबलपुर संभाग को सौंपा है और उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्राओं द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु जब उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो अपेक्षित संवेदनशीलता के स्थान पर उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार किया गया। यह भी आरोप है कि जांच के नाम पर पहुंची टीम द्वारा छात्राओं पर मामले को दबाने का दबाव बनाया गया तथा पुनः शिकायत करने पर छात्रावास से निष्कासन की धमकी दी गई। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल छात्राओं के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।

छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं, जिनमें उनके चरित्र पर अनुचित टिप्पणी जैसे संवेदनशील विषय भी शामिल हैं। इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर करती हैं। इस मामले ने न केवल छात्राओं के बीच भय का वातावरण उत्पन्न किया है, बल्कि जनजातीय समाज में भी आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी है। विभिन्न सामाजिक एवं आदिवासी संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

एन.एस.यू.आई. के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने शासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी छात्रावास अधीक्षिका, संबंधित सहायक आयुक्त एवं जांच दल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या निष्कासन की धमकी से संरक्षण प्रदान किया जाए।

ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष सचिन रजक, राष्ट्रीय सचिव करन तामसेतवार, नीलेश माहर, राहुल रजक, अनिल मिश्रा, वरूण यादव, अर्पित सोनकर , अभिषेक दहिया , आकाश सेन, जयसूर्या मिश्रा, सहित छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88