डॉ नवीन कोठारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार गृहण किया

जबलपुर दर्पण । जिले में रिक्त हुए सीएमएचओ के पद पर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने एक आदेश के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जबलपुर के अधीन निहित समस्त दायित्वों का प्रभार सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी को तत्काल प्रभाव से सौंप दिया है । आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को पूर्वांह इसी आदेश के परिपालन में डॉक्टर नवीन कोठारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीएमएचओ का दायित्व ग्रहण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे, सभी ने नवागत सीएमएचओ का स्वागत किया।
प्रभार प्राप्त करने के पश्चात सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृड़ करने पर जोर दिया तथा कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में यथा समय पर मानव संसाधन, उपकरण एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी एवं सभी कर्मचारियों के देयक व लंबित प्रकरण शीघ्र निपटने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए ।



