भक्ति भाव के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की झांकी के साथ वाहन रैली, बाबा ताल शिव मंदिर में आकर जय घोष के लगे नारे

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य देवता भगवान परशुराम के प्रगटोत्सव पर रविवार की सुबह 9 बजे नृसिंह मंदिर खितौला से भक्ति भाव के साथ विशाल वाहन रैली निकाली गई। 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को अक्षय तृतीय एवं परशुराम प्राकट्योत्सव के शुभ अवसर पर शिव मंदिर बाबाताल में संयुक्त ब्राह्मण समाज सिहोरा के द्वारा खितौला व सिहोरा में नगर भ्रमण करते हुए रैली बाबा ताल शिव मंदिर में आकर भगवान परशुराम की आरती के साथ रैली का समापन किया गया। लगातार विगत कई वर्षों से सिहोरा खितौला के समस्त विप्रजनों द्वारा मिलकर वाहन रैली निकाली जा रहीं है । शिव मंदिर में भंडारे का किया गया आयोजन। दिन भर चलेंगे अनेक कार्यक्रम। रथ में सवार परम पूज्य संत आकर्षक महाराज के सानिध्य में रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । वाहन रैली निकली इन इन जगहों से – वाहन रैली रविवार 19 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजे के दौरान नृसिंह मंदिर खितौला से प्रारम्भ होकर रेलवे फाटक,खितौला बाजार, पेट्रोल पंप तिराहा से आकर बाबाताल,हरदौल मंदिर,मैना कुआं, सरावगी मोहल्ला, काल भैरव चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक,गौरी तिराहा, पुराना बस स्टेंड से होकर शिव मंदिर बाबाताल में समापन की गई । संयुक्त ब्राह्मण समाज ने सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। और वाहन रैली को सफल बनाने के साथ साथ उपस्थिति ब्राह्मण समाज को भी प्रेरित किया।



