जबलपुर दर्पण

नर्मदा में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

बरेला जबलपुर दर्पण । नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन की सूचना आये दिन आती रहती है।खनन माफिया डम्मफर, हाईवा में रात-दिन मां नर्मदा का सीना छलनी कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा है कि सब शासन प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी के सारे पर हो रहा है। गरीब आदिवासी दलित हरिजन बस्ती के लोग दो चार बोरी रेत निकाल कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं तो खनन अधिकारी, पुलिस,एस डी एम उनके खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच जाते हैं।
जमतरा घाट पर नदी में अपने कुछ साथियों के साथ आकाश बर्मन उर्फ मानक को पुलिस और माइनिंग टीम से खदेड़ा मार पीट के दौरान वह नदी में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि दबिश टीम के कारण ही एक परिवार अनाथ हो गया। आज एकता मार्केट में शव रखकर चक्काजाम करते हुए परिवार और क्षैत्रिय ग्रामीण जनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा की मांग की । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सम्मति सैनी और भारतीय किसान यूनियन सर्व जिला अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने एस डी एम,सी एस पी,थाना प्रभारी आई पी एस शुभम ठाकुर से चर्चा करते हुए एक लाख रुपए तत्काल पीड़ित परिवार को दिलवाये ।चार लाख बीमा योजना से और लगभग पांच लाख मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलवाने की लिखित घोषणा की गई साथ ही बी पी एल में नाम शामिल कर आवास योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा।
ग्रामीण जनों के साथ भोला, गुड्डू ठाकुर,शुभम सैनी,प्रियांश विश्वकर्मा, सहित महिलाओं और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही। आंदोलन पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88