अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच आदिशक्ति महिला शाखा में श्रीमती एकता तिवारी को एक और उपलब्धि, नगर एवं प्रदेश भर में एक अलग नाम

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिला एवं सिहोरा मुख्यालय निवासी श्रीमती एकता अश्विनी तिवारी को एक बड़ी उपलब्धि के साथ अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच आदिशक्ति महिला शाखा में श्रीमती एकता तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के एक और उपलब्धि देते हुए नगर एवं प्रदेश भर में एक अलग नाम कमाया हैं। आपके द्वारा प्रदेश भर में अलग अलग क्षेत्रों में गरीब, असहाय एवं छात्र छात्राओं को सशक्त बनाया गया। और नारी महिला शक्तियों को एक नई राह भी दी।
आपकी नियुक्ति – अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच आदिशक्ति सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरी महाराज के द्वारा महिला शाखा में श्रीमती एकता तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए एक और कार्य का दायित्व सौंपा गया हैं। आपके कार्य और प्रदेश भर किए गए अच्छे कर्तव्यों को देखते हुए एक और उपलब्धि आपको जिम्मेदारी के साथ दी गई हैं। आपकी नियुक्ति पर सिहोरा नगर एवं प्रदेश भर में शुभकामनाएं और बधाई का दौर जारी हैं।
नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच ।



