जबलपुर दर्पण

जीआई तार में अचानक करेंट आने से ससुर एवं बहु की हुई मौत

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां में घर के बाहर बनीं गैलरी में कपड़े सुखाने वाले जीआई तार में अचानक करेंट उतरने से ससुर व बहू की इस घटना में मौत हो गई। सिहोरा पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी में पाया गया कि शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग इस हादसे के कारण 30 वर्षीय मयूरी दुबे पति मुकेश घर की गैलरी में लगे जीआई तार पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान तार में अचानक बिजली का करेंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं।
बहू की चीख आवाज सुनकर उन्हें बचाने दौड़े 75 वर्षीय ससुर विष्णु प्रसाद दुबे भी इसकी चपेट में आ गए। और दोनों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
ग्राम महगवां वार्ड नंबर 10 निवासी विष्णु प्रसाद दुबे उम्र 75 वर्ष विगत 4 बार सरपंच रहे चुके थे। साथ वे पूर्व में इरिगेशन विभाग में अध्यक्ष भी रहे थे। बहु मयूरी दुबे अपने पीछे 5 माह के बेटे को छोड़ गई। वहीं पत्नी को बचाने के दौरान
पति मनोज दुबे भी घायल हो गया। मयूरी के पति मुकेश दुबे ने जब दोनों को तार में फंसा देखा तो उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, जिससे उनका हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।
तत्कालीन उन्हें सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिहोरा पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया गया। जिनका अंतिम संस्कार ग्राम महगवां में शनिवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
इस घटना की जानकारी जैसे ही बड़े बेटे राजेश को लगी वह तत्काल ट्रेन में बैठ गया और आधी रात्रि को गांव पहुंचा। इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे से गांव भी हैरान और चर्चा में बना हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88