27 प्रतिशत आरक्षण की मांग गूंजी भोपाल में,ओबीसी महासभा के द्वारा विधानसभा का किया घेराव

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा ओबीसी महासभा जिला इकाई जबलपुर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2019 से देय 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे । और विधानसभा का घेराव कर प्रदेश सरकार से ओबीसी आरक्षण में लगे 13 प्रतिशत होल्ड को हटाकर उन्हें पूरा 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की।
मांग प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष जिला इकाई जबलपुर छोटे पटेल की अगुवाई में गये इस जत्थे में संभागीय अध्यक्ष रामराज पटेल, जिला संरक्षक संतराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर पटेल, जिला सचिव महेश लोधी प्रदेश, सचिव गिरानी लाल कुशवाहा ,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप पटेल, जिला सचिव महेश लोधी के साथ ओबीसी महासभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल मौजूद रहें।
इस कार्यक्रम के दौरान भोपाल ओबीसी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी ,राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर विजयंत सिंह यादव ,कोर कमेटी सदस्य डॉक्टर पुष्पराज पटेल ,एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश लोधी की अगुवाई में उपस्थित ओबीसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा पहुंचकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखतें हुए बुलंद आवाज में प्रदर्शन किया।



