नगर परिषद मझौली के लवकेश सिंह अध्यक्ष बने

सीधी जबलपुर दर्पण । नगर परिषद मझौली के पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता का निर्वाचन अवैध एवं शून्य घोषित होने के बाद आगामी आदेश तक लवकेश सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 6 नगर परिषद मझौली को अध्यक्ष बनाया गया है।
तत्संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के उपसचिव प्रमोद कुमार शुक्ला शुक्ला द्वारा आज जारी आदेश क्रमांक 3963/3881726/2025/18-3 में कहा गया है कि पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता का निर्वाचन अवैध एवं शून्य घोषित होने के कारण नगर परिषद मझौली में अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ है। ऐसे में राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37 की उपधारा (2) में निहित शक्तियों के अंतर्गत लवकेश सिंह पार्षद वार्ड क्रमाांक 06 नगर परिषद मझौली जिला सीधी को आगामी आदेश तक अथवा अध्यक्ष के निर्वाचित होने के तक के लिये अध्यक्ष नगर परिषद मझौली की शक्तियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु नाम निर्दिष्ट किया गया है।



