एसडीएम महेश मण्डलोई ने लेखापाल व भृत्य को जारी किया नोटिस

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई ने कृषि उपज मण्डी डिंडौरी में बगैर सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले दो शासकीय सेवकों की एक-एक दिन की वेतनवृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि एसडीएम द्वारा 10 अगस्त को कृषि उपज मण्डी डिंडौरी के कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान लेखापाल टीकाराम परमार और भृत्य लाल सिंह धुर्वे कार्यालय में अनुपस्थित पाये गए। बताया गया कि कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर उक्त दोनों शासकीय सेवकों कों नोटिस जारी कर तीन दिवस में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि के भीतर संतोषजनक जवाब ना मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।



