जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
होली मिलन का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में होली मिलन एवं विजय उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिस प्रकार हमारी चारों राज्य में सरकार बनी है उसको लेकर आज हमने होली मिलन एवं विजय उत्सव का कार्यक्रम रखा। जिसमें मुख्य अतिथि कैंट विधायक अशोक रोहाणी, पनागर विधायक इंदु तिवारी, पूर्व क्षेत्र पूर्व विधायक अंचल सोनकर एवं सीए अखिलेश जैन उपस्थित रहे। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन उत्सव में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई एवं मिठाई बांटी गई।



