विश्व कल्याण के लिए संकल्पित हैं ब्राह्मण

जबलपुर दर्पण। ब्राह्मण समाज किसी व्यक्ति,वर्ण या धर्म विशेष की नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व और प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करता है। उक्त उद्गार ब्राह्मण संस्कार महासभा द्वारा कान्यकुब्ज सभा भवन में आयोजित दीपावली मिलन एवं टनल में फंसे 41 मजदूरों की सुरक्षित निकलने की कामना से संपन्न हवन कार्यक्रम में अतिथियों ने व्यक्त किए।
आयोजन में भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन के पश्चात फुलझड़ी जलाकर और परस्पर गले मिलकर दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात 41 मजदूरों के जीवन रक्षार्थ हवन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूत्रधार मुन्ना लाल दुबे ने तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्री के. के. शुक्ला ने किया। आयोजन में संस्थाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, संयोजक वीरेंद्र तिवारी,दिलीप दुबे, डॉ.एच.पी.तिवारी, आनंद शुक्ला, सुशील शुक्ला,श्याम दीक्षित,सतीश अवस्थी,महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमीता शर्मा,राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी,डॉ प्रतिभा उरमलिया,पं विनोद पांडे,एस पी शर्मा , विनोद शर्मा , नारायण पांडे,दिवाकर शर्मा,एड पी के तिवारी, आनंद शुक्ला,गिरीश अवस्थी,संदीप अवस्थी,बी पी चौबे,रामकुमार व्यास, पप्पा जी महाराज,बृजेन्द्र उरमलिया, एड .अखिलेश उपाध्याय, राकेश खंपरिया व अभिलाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।



