खास खबरजबलपुर दर्पणभोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत, तीन महीने का बिल होगा आधा

जबलपुर

मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के गरीब बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश की जनता ने शारीरिक और मानसिक परेशानियों के साथ साथ अत्यधिक आर्थिक परेशानियों का सामना किया है। लोगों के रोजगार के साधन लंबे समय से बंद है जिससे वे अपने सभी प्रकार के बकाया बिलों को भरने में असमर्थ हैं। ऐसी परेशानियों से जनता को निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय किया है कि अप्रैल से लेकर अब घर पर रहने से लोगों के बिजली के बिल बड़े-बड़े आए हैं उनमें से जिनका अप्रैल महीने में 100 रु. बिल आया है उनसे मई, जून, जुलाई में 50 रु. बिल लिया जाए। ऐसा करने से प्रदेश के 56 लाख गरीब बिजली उपभोक्ताओं को 255 करोड़ का लाभ होगा जिसका भुगतान हम अपने सरकारी खजाने से बिजली विभाग को करेंगे। इसी प्रकार जिनका बिजली बिल 100 से 400 रुपये आया है उनको सिर्फ 100 रुपये और जिनका बिजली बिल 400 रुपये से ज्यादा आया है उनको केवल आधा बिल भरना होगा। ऐसा करने से गरीब बिजली उपभोक्ताओं को 183 करोड़ रुपये का फायदा होगा जिसका भुगतान सरकार अपने खजाने से करेगी। कोरोना आपदा में जनता के साथ देश और प्रदेश की सरकार भी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहीं है लेकिन फिर भी सरकार ने ये तय किया है कि किसी भी हालत में बरसात के मौसम में गरीबों के घरों में अंधेरा नहीं रहेगा। इसलिये सरकार अपने खजाने से 438 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों को देकर गरीबों के बिल माफ करेगी।
आप सभी बिजली उपभोक्ताओं अनुरोध है कि इस बिलमाफी योजना का जल्दी से जल्दी लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88