जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निगम से हटाए गए 31 आउटसोर्स वाहन चालक

जबलपुर। नगर निगम के आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने जल विभाग टैंकर शाखा के 31 आउटसोर्स वाहन चालक को अलग कर दिया है। इस संबंध में निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने एक आदेश जारी कर कहा है कि टैंकर शाखा के 20 वाहन जो 20 वर्षो से जलवितरण व्यवस्था के लिए उपयोग किये जा रहे थे वे सभी वाहन अत्यंत जर्ज एवं क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना होने की प्रवल संभावना थी, जिसके कारण 20 जर्ज वाहनों का भी संचालन आज से बंद कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमणकाल में निगम की आय में भारी कमी आई है और सभी प्रकार की वसूली भी प्रभावित हो रही है। जिसके कारण नगर निगम के अतिरिक्त और अनावश्यक खर्चो में कटौती करने नगर निगम के प्रशासक महेषचन्द्र चौधरी द्वारा निर्देश प्रदान किये गए थे। जिसके परिपालन में उपरोक्त निर्णय निगम प्रशासन द्वारा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88