जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत के ब्रम्हर्षि बने महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधे जी सरकार

जबलपुर दर्पण। जबलपुर मध्यप्रदेश से राजराजेश्वरी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री राधे जी सरकार का वृंदावन धाम में आगमन हुआ। दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तों का जन सैलाव उमड़ा । मथुरा कलेक्टर द्वारा महाराज श्री की सुरक्षा के लिए 14 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए।वर्तमान समय में महाराज जी भारत में सबसे छोटी अवस्था के महामंडलेश्वर पद पर प्रतिष्ठित हैं एवं मध्यप्रदेश रत्न से विभूषित हैं किन्तु वृंदावन के सभी दिव्य संतो द्वारा आज एक बार फिर पूज्य स्वामी श्री राधे जी सरकार को ब्रह्मऋषि की उपाधि से विभूषित किया गया । पूज्य महाराज श्री भारत वर्ष के युवाओं के लिए बहुत बड़ी मिसाल हैं । जिन्होंने इतनी कम अवस्था में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। पूज्य महाराज श्री जी हिन्दुओं के गौरव माने जाते हैं और अक्सर हिंदुत्व के पक्ष में काफी समय से अपने विचार रखते आए हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधे जी सरकार ने बताया कि मैंने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, राधा रमण लाल जी, निधि वन, प्रेम मंदिर एवं सभी मुख्य मंदिरो का दर्शन प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि मै अत्यंत भाग्यशाली हूं कि वृजधाम जो कि भगवान श्री कृष्ण का नित्य धाम हैं ऐसे पावन धाम के सभी विशिष्ट गुसाईं एवं संत महात्माओं ने मुझे इतना प्यार दिया सम्मान दिया। और आज सभी संतो द्वारा मुझे ब्रह्मऋषि की उपाधि दी गई है इसके लिए मै वृंदावन एवं भारत वर्ष के सभी दिव्य संतो का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा।
उन्होंने समस्त जन मानस को संदेश देते हुए कहा कि तीर्थ क्षेत्रों को शुद्ध पवित्र रखना ये हम सभी का दायित्व एवं कर्तव्य है इसलिए यह ज्ञात हो कि कोई भी तीर्थ जाइए पवित्र नदियों का स्नान लाभ लीजिए किन्तु उन्हें गंदा ना करें यही सबसे बड़ी भक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88