डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पिछले ग्यारह महीनों से प्रस्तावित राशि वसूली के आदेश की हो रही लगातार अवहेलना

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। डिंडोरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नारायन्डीह का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां पिछले 11 महीनों से गबनब की गई राशि की वसूली के आदेश की हो रही है, लगातार अवहेलना, गौरतलब है कि दिनांक 12/11/ 2020 को जिला पंचायत डिंडोरी के द्वारा वसूली का आदेश निकाला गया था, जिसमें 1 महीने के भीतर वसूली की राशि सरपंच गनेशिया बाई ऊरैती एवं सचिव हृदय सिंह भवेदी से किया जाना था! लेकिन लगभग एक वर्ष बीतने को है, सरपंच गनेशिया बाईअभी भी अपने पद में बनी हुई हैं, और वित्तीय प्रभार चला रही हैं, जबकि सचिव हृदय सिंह भवेदी निलंबित हैं! उक्त प्रकरण के संबंध में नारायन्डीह के ग्राम वासियों के द्वारा दिनांक 25 /06/ 2021 को अनुविभागीय अधिकारी जिला डिंडोरी को एक आवेदन दिया गया था,जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया था, कि सरपंच गनेशिया बाई ऊरैती एवं सचिव हृदय सिंह भवेदी के द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए ही 10,13,885 रुपए का गबन किया गया था, जिसमें जनपद पंचायत डिंडोरी के द्वारा कार्यवाही करते हुए, तीन सदस्यी जांच समिति का गठन किया गया था! जांच समिति के द्वारा 27/01/ 2019 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें जिला पंचायत के द्वारा कार्यवाही करते हुये, वसूली आदेश न्या.वि.प्रा.पं./रीडर/2020/559/दिनांक12/11/2020 जारी किया गया था! आदेश जारी हुए लगभग 1 वर्ष बीतने को है, लेकिन सरपंच गनेशिया बाई ऊरैती अभी भी अपने पद में बनी हुई है ,और वित्तीय प्रभार चला रही है, सरपंच के द्वारा ना तो प्रस्तावित वसूली राशि जमा की गई है ,और ना ही अधूरे पड़े कार्यो को पूरा कराया गया है, जबकि नियमानुसार पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक किया जाना था, जो नहीं किया गया,जिला पंचायत के सरकारी नुमाइंदे अपने ही आदेश का पालन नहीं करवा पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88