जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कर वसूली की समीक्षा कर निगमायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य करने दिये निर्देश

जबलपुर दर्पण। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने आज राजस्व विभाग के द्वारा संभागवार संचालित वसूली अभियान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सितम्बर माह के पहले पखवाड़े में की गई वसूली की संभागवार समीक्षा की और निर्धारित 45 करोड़ की वसूली का लक्ष्य सामने रखते हुए अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश राजस्व अमले को दिये। निगमायुक्त वशिष्ठ के द्वारा राजस्व अमले को प्रोत्साहित करने नगद इनाम देने की भी घोषणा की गई। घोषणा के अनुरूप नगर निगम के तीन उत्कृष्ट संभागीय कार्यालयों को 10 हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक का नगद इनाम दिया जायेगा। इसके लिए राजस्व अमले को पूर्व में प्रदत्त लक्ष्य से अधिक की वसूली करनी होगी।
निगमायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, एवं करसंग्रहिताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी नगर निगम की रीढ़ हैं। आपके कार्यो के बदौलत ही निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ होती है, और उसी आर्थिक शक्ति से शहर में विकास कार्यो को गति प्रदान की जाती है। शहरहित में आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मन लगाकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ वसूली का कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिनके द्वारा लक्ष्य से अधिक की राजस्व वसूली की जायेगी, उन्हें भी अलग से पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया जायेगा। बैठक में अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, उपायुक्त पी.एन. सनखेरे, सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88