जबलपुर दर्पण

शहर में नाला नालियों की सफाई का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के नागरिकों को संभावित जलप्लावन से राहत पहुॅंचाने के लिए शहर के सभी छोटे-बड़े नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण करा दिया गया है। विशेषकर शहर के ओमती नाला, मोती नाला, खूनी नाला, राहत नाला, की सफाई बड़ी मषीनों को लगाकर कराई गयी है। इसके साथ साथ शहर के अन्य छोटे, मझौले, नाला नालियों के अलावा कंजरवेंसियों की भी सफाई कराई गयी है। जिससे जल भराव की स्थिति इस वर्ष नहीं होगी।
नगर निगम के प्रशासक महेश चन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में नाला नालियों की सफाई कार्यो की प्रतिदिन स्वास्थ्य अमले द्वारा निगरानी भी की जा रही है और जो क्षेत्र जल प्लावन के लिए संवेदनशील है उन क्षेत्रों के नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में निगरानी में नियमित रूप से कराई जा रही है ताकि शहर के किसी भी क्षेत्रों में जल प्लावन की स्थिति वर्षा के दौरान निर्मित न हो और नागरिकों को राहत महसूस हो सके।
नाला नालियों की सफाई की प्रगति के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह से जानकारी ली गई जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि शहर के नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई के लिए अलग से टीम लगाई गयी थी, इसके साथ साथ निगम प्रषासन के पास उपलब्ध मशीनरी संशाधनों को भी लगाया जाकर शहर के लगभग 90 प्रतिशत नाला नालियों की सफाई का कार्य कराया जा चुका है। इसके अलावा निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार दोबारा से सभी नाला नालियों की सफाई मानव एवं मशीनरी संषाधनों को लगाकर कराई जा रही है जिसकी निगरानी स्वयं निगमायुक्त प्रतिदिन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी हिदायत दी है कि यदि कहीं वर्षा के दौरान जलप्लावन की स्थिति निर्मित होती है तो संबंधित क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ-साथ वार्ड सुपरवाईजर मुख्य रूप से दोषी होगें और उनके विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88