खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक्टिव केस पांच सौ के पार, 79 डिस्चार्ज

लगातार बढ़ रही इन क्षेत्रों में संख्याएं


जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज गुरुवार को 79 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 45 पॉजिटिव प्रकरण सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 79 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1176 हो गई है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 45 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1664 पहुँच गई है । कोरोना से अभी तक 33 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 455 हो गये हैं । आज गुरुवार को कोरोना का टेस्ट करने 759 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं । प्राइवेट पैथालॉजी सेंटर द्वारा लिये जा रहे सेम्पल इससे अलग हैं ।

लगातार बढ़ रही इन क्षेत्रों में संख्याएं

जबलपुर में गुरुवार की शाम तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में अधिकांश के डिटेल्स प्राप्त हुये हैं । कोरोना संक्रमित पाये गये इन व्यक्तियों में पंसारी मोहल्ला गोरखपुर निवासी 65 वर्षीय पुरूष, पीरजी का बगीचा वार्ड नम्बर तीन सदर निवासी 40 वर्षीय महिला, कोबरा यूआरसी केंट के 30, 34 एवं 35 वर्षीय पुरुष, मदर टेरेसा नगर दीनदयाल निवासी 32 वर्षीय पुरुष, पावन भूमि बदनपुर शास्त्री नगर निवासी 39 साल की महिला, सदर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, सिविल लाईन निवासी 53 वर्षीय महिला, निगम कम्पाउंड तुलाराम चौक निवासी 74 साल का वृद्ध, सिटी कॉफी हाउस के पास करमचंद चौक निवासी 58 वर्ष की महिला, दुर्गा नगर रामपुर निवासी 12 वर्ष का बालक, राम नगर राँझी निवासी 58 वर्षीय पुरुष, गुलौआ पानी की टँकी के पास शकुंतला परिसर निवासी 40 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन ओमती निवासी 48, 53 एवं 33 वर्ष के पुरुष, महावीर नगर गढ़ा निवासी 36 वर्षीय पुरुष, राँझी थाना के पीछे गंगा बिल्डिंग निवासी 29 साल की महिला एवं 29 वर्षीय पुरुष, आरपीएफ बैरक मदनमहल निवासी 30 वर्षीय पुरुष, प्रेम भवन गोराबाजार निवासी 30 वर्षीय पुरुष, यूजी गर्ल्स हॉस्टल मेडिकल कॉलेज निवासी 23 वर्ष की युवती, नव निवेश कॉलोनी गढ़ा निवासी 59 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, 12 साल का बालक एवं 8 और 15 साल की बालिका, पेंट हाउस सरकार सनराइज भैंसासुर रोड निवासी 24 वर्ष का युवक, सुखसागर वेली निवासी 40 वर्षीय पुरुष, भोले कुटी शक्ति नगर निवासी 64 वर्ष की महिला और 70 वर्षीय पुरुष, गंगा नगर गढ़ा निवासी 36 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर केंट निवासी 45 वर्षीय पुरुष, सिविल लाईन थाने के पीछे प्रेस्टीज टाउन निवासी 34 साल की महिला, संजीवनी नगर गढ़ा निवासी 52 वर्षीय पुरुष, आकांक्षा रेसीडेंसी 20 वर्ष की युवती एवं 14 वर्ष की बालिका शामिल है । गुरुवार की रात कुछ और व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । इनमें पीर जी का बगीचा सदर निवासी 55 वर्षीय महिला, पंसारी मोहल्ला गोरखपुर निवासी 50 और 26 साल की महिला, ईसाई मोहल्ला पिपरिया निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सीएसपी गोरखपुर 34 बर्षीय पुरुष, नार्थ सिविल लाइन निवासी 60 वर्षीय महिला और 9 वर्ष का बालक, आधारताल निवासी 68 साल का वृद्ध, घमापुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर गढ़ा निवासी 35 वर्षीय पुरुष, आरपीएसएफ बैरक मदनमहल निवासी 32 और 28 वर्ष के पुरुष, एल्गिन हॉस्पिटल कम्पाउंड निवासी 20 वर्षीय युवक, पुलिस क्वार्टर निवासी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड निवासी 45 वर्षीय पुरुष, स्टेट बैंक कॉलोनी डबल स्टोरी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, बदरा मोहल्ला गढ़ा निवासी 63 वर्षीय महिला और फूटाताल चौक निवासी 60 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88