करौंदा प्रभात नगर को जोड़ने वाला मार्ग जानलेवा


प्रभात नगर में समस्याओं का अंबार
सिटी रिपोर्ट-आशीष जैन (जबलपुर दर्पण)। नगर निगम जबलपुर की सीमा के अंतर्गत आने वाला नया वार्ड क्रमांक 72 के ग्राम कठोंधा स्थित प्रभात नगर मैं सभी प्रकार की मूलभूत आवश्यकताओं का अभाव है। नगर निगम प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सभी इस नगर से दूरियां बनाए रखे हुए हैं। यहां निवास करने वाली गरीब जनता सड़क साफ सफाई जैसी मूलभूत सुख सुविधाओं से वंचित है। मुख्य सड़क से कठोंदा प्रभात नगर पहुंचने वाला मार्ग पानी और कीचड़ से भरा हुआ है। दो पहिया चार पहिया वाहनों की बात तो दूर यहां तो पैदल चलना भी किसी जद्दोजहद से कम नहीं है। वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुआ प्रभात नगर, विकसित नही हो पाया। जनप्रतिनिधिओ और जिम्मेदारों के लिए यह विचारणीय प्रश्न जरूर बनता है। चुनावों के वक्त प्रतिनिधि और प्रत्याशी यहां बड़ी-बड़ी बातें और वादे कर,सुहाने सुहाने सपनों में ऐसे खो जाते हैं मानवीय कल्पनाओ मैं ही इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो गया हो। यहां निवास करने वाले लोगों का हाल-चाल जानने की किसी भी व्यक्ति को फुर्सत नहीं है। इस क्षेत्र को जोड़ने वाले दोनों प्रमुख मार्गों मैं पानी और कीचड़ भरा हुआ है। प्रतिदिन कमाकर खाने और मुश्किल से अपना जीवन यापन करने वाले यहां के नागरिकों को जबलपुर शहर आने के लिए बड़े ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाओं के कारण यहां के नागरिक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
कठोरा प्रभात नगर में निवास करने वाले अशोक चौधरी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों को शासन के द्वारा कठोदा ग्राम प्रभात नगर में बसाया गया। यहां पर लगभग 500 मकान हैं। पहले हम सभी लोगों की झुग्गियां जहां वर्तमान में नया बस स्टैंड आईएसबीटी बना हुआ है वहां रहते थे। फिर जब हमें यहां ग्राम कठोंदा के प्रभात नगर में बसाया गया। सभी झुग्गी वालों को शासन की ओर से भूमि आवंटित की गई और हम सभी ने अपना घर द्वार बना कर जीवन यापन करना शुरू कर दिया। यहां निवास करने वाले अधिकांश परिवार रोज कमाने खाने वाले लोग हैं। इस प्रभात नगर को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग बिल्कुल खराब हो चुका है। यहां हमेशा पानी भरा रहता है। पानी भरा रहने के कारण सड़क में कीचड़ ही कीचड़ रहता है। यहां से जबलपुर सिटी को जाने के लिए हमें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संपूर्ण क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। पास में ही एक सरकारी स्कूल है जहां के मैदान में लगभग 2 से 3 फीट का पानी भरा रहता है। तेज बारिश होने पर स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी का भराव होने लगता है। शासन प्रशासन नगर निगम से यही प्रार्थना है,कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण किया जाए जिससे हम सभी नगर वासियों की मूलभूत आवश्यकता पूरी हो सके।



