अनूपपुर दर्पणखास खबरछतरपुर दर्पणछिंदवाड़ा दर्पणजबलपुर दर्पणडिंडोरी दर्पणदमोह दर्पणनरसिंहपुर दर्पणभोपाल दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

वनकर्मियों की मिलीभगत से जंगलों में हो रही कटाई

वनकर्मियों की मिलीभगत से हो रही जंगल की कटाई

नौरादेही अभ्यारण्य के सर्रा वनपरिक्षेञ के वनकर्मियों की मिलीभगत से हो रही जंगल की कटाई

पांच बाघों का भी नहीं है डर नौरादेही अभ्यारण्य जिसकी सीमाएं सागर दमोह और नरसिंहपुर तक फैली है1197वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण्य में मौजूद हैं कई प्रजातियों के वन्यजीव

हरे भरे लहलहाते जंगलों में दिख रहे टूहता

विशाल रजक तेन्दूखेड़ा/दमोह। नौरादेही अभ्यारण्य जिसकी सीमाएं सागर दमोह और नरसिंहपुर तक फैली है जो 1197 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण्य मे वृक्षों की विविधता है जिसमें मूल्यवान सागौन बहुतायत में पाया जाता है मगर आज उसी सागौन का अस्तित्व खतरे में प्रतीक होता हुआ नजर आ रहा है शासन और वन विभाग द्वारा नौरादेही अभ्यारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यहां पदस्थ विभागीय अमला ही विभाग की मंशा पर पानी फेर रहा है हम बात कर रहे हैं नौरादेही अभ्यारण्य में आने वाले सर्रा वन परिक्षेत्र की जहां पर बेशकीमती सागौन की अवैध कटाई इन दिनों सर्रा रेंज के चारों ओर जोरों पर चल रही है और यहां पदस्थ अमला सारा खेल तमाशबीन बना हुआ देख रहा है सर्रा वन परिक्षेत्र स्थित अधिकांश बीटों में विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते वृक्षों का दोहन बदस्तूर जारी है जिसकी मदद से अभ्यारण्य में मौजूद वन्यजीवों और वृक्षों का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है विभागीय कर्मचारियों की मौन स्वीकृति के चलते वनमाफिया बैखौफ और निडरतापूर्वक लगातार हरे भरे वृक्षों पर कुल्हाड़ी और आरामशीनों से आघात कर रहे हैं और तो और दूसरी ओर विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए निर्दोष और भोले भाले लोगों पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सर्रा वन परिक्षेत्र में पदस्थ कुछ कर्मचारियों द्वारा तो प्रकरण दर्ज न करने के नाम पर लम्बी रकम ऐठने का काम जोरो पर चल रहा है सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सर्रा परिक्षेत्र में आने वाली सारसबगली कोटखेड़ा ग्वारी दुधिया तिदनी बीटों में इन दिनों अवैध कटाई हो रही है वनमाफिया द्वारा विभागीय अमले को नजराना पेश कर बेखौफ होकर सैकड़ों पेड़ों की बलि दी जा रही है जिससे शासन को क्षति पहुंच रही है और जहां एक और वनों में वन्यजीवों और वृक्षों की विवधता तथा पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं की तलाश में करोड़ों रुपये प्लानटेंशन के नाम पर लाखों पेड़ पौधे और उनकी सुरक्षा में कटीले तारों की फेशिंग कराकर व अन्य वन्य अभ्यारण्य से वन्यजीव लाकर नौरादेही में जीवों की विवधता सुनिश्चित की जा रही है
बाघों की मौजूदगी भी नहीं आ गया काम
नौरादेही अभ्यारण्य में इन दिनों बाघ बाघिन और शावक भी खुले में घूम रहे हैं जब इन बाघों को लाया जा रहा था उस दौरान डीएफओ सीसीएफ यह बात कह रहे थे कि बाघों की मौजूदगी का असर अवैध कटाई की रोकथाम में होगा लेकिन ऐसा नहीं होना सामने आ रहा है जिस स्तर पर अभ्यारण्य में कटाई का सिलसिला चल रहा है उससे यह बात साफ जाहिर है कि अवैध कटाई करने वाले आरोपियों को बाघों की मौजूदगी से फर्क पड़ता है उलटा बाघों की सुरक्षा को ऐसे में खतरा अवश्य सामने आ रहा है
लॉकडाउन में प्रतिदिन हो रही कटाई
नौरादेही अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाले सर्रा वन परिक्षेत्र में वनमाफियाओं द्वारा लॉकडाउन का फायदा उठाकर रात के अंधेरे में सागौन के वृक्षों का कत्लेआम किया जा रहा है इस परिक्षेत्र में गांव के कुछ लोगों द्वारा भी वृक्षों को काटकर साइकिलों मोटर साइकिलों से रात के अंधेरे में परिवहन किया जाता है वहीं ग्रामीणों द्वारा यह आरोप हमेशा से ही लगाए जा रहे हैं कि सागौन की तस्करी का कार्य अभ्यारण्य के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है
तीन जिलों की सीमाओं का लाभ उठा रहे हैं भारी भरकम सागौन के लिए जाना जाता है यह नौरादेही अभ्यारण्य
इस नौरादेही अभ्यारण्य की स्थापना1975 में की गई थी बताया गया है कि यह अभ्यारण्य1997 वर्ग किमी तक फैला हुआ है इस अभ्यारण्य में काफी पुरानी भारी भरकम वृक्ष लगे हुए हैं जबकि काफी संख्या में ऐसे ही पेड़ों की कटाई हो चुकी है स्थिति यह है कि कभी सागौन के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इस अभ्यारण्य में अब सागौन विलुप्त होने की कगार की ओर अग्रसर हो चला है लॉकडाउन में लोगों द्वारा आए दिन सागौन की कटाई के मामले सामने आ रहे हैं
एक दिन पहले ही मारपीट व लूटपाट का आया था मामला
जहां इस नौरादेही अभ्यारण्य में सागौन की अवैध कटाई की बात है तो वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले ही नौरादेही अभ्यारण्य के अंतर्गत आने वाले सर्रा वन परिक्षेत्र का एक मामला सामने आया था जहां पर रेंज में आने वाले सरसैला गांव में वनकर्मियों व रेंजर द्वारा एक कुर्मी समाज के परिवार के साथ मारपीट और लूटकर बंधक बनाए रखने की बात सामने आई थी जहां पर वनकर्मियों द्वारा राधा कुर्मी और सरमन कुर्मी के घर में परिवार के साथ मारपीट की थी और डेढ़ लाख रुपए लूटकर और झूठा केस बनाया था जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा तेन्दूखेड़ा एसडीओपी से की थी जिसकी कार्रवाई अभी चल रही है फिलहाल देखते है हरे भरे इस नौरादेही अभ्यारण्य की कटाई पर अंकुश लग पाता है कि नहीं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88